नोएडा में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा, कलराज मिश्रा के आवास पर पहुंचेंगे

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (14 September 2026): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रोटोकॉल तय कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन शाम करीब 4:30 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा के आवास पर पहुंचेंगे। यह दौरा कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा के निधन के संदर्भ में है, जिनका दो दिन पहले नोएडा में निधन हुआ था। नितिन नवीन कलराज मिश्रा के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर आवश्यक प्रोटोकॉल और सुरक्षा तैयारियां पूरी की जा रही हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।