दिल्ली की सफाई और सड़कों की व्यवस्था पर LG सख्त, MCD कमिश्नर को दिए जरूरी निर्देश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (14 September 2026): दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज लोक निवास में MCD कमिश्नर संजीव खिरवार के साथ बैठक कर राजधानी में नागरिक सुविधाओं और नगर व्यवस्था से जुड़ी प्राथमिकताओं की समीक्षा की। इस दौरान समय पर कूड़ा उठाने, सड़कों की साफ-सफाई, जलभराव की समस्या, आवारा मवेशियों के प्रबंधन और अवैध एवं अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिल्ली में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ सड़कों और आसपास के इलाकों की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रभावी कदम उठाने और आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई तेज करने पर जोर दिया। वहीं अवैध और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई को भी और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सड़क काटने वाली एजेंसियों और सड़क की देखरेख करने वाली एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। उपराज्यपाल ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी के कारण बार-बार सड़कों को नुकसान पहुंचता है और इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इसलिए सड़क से जुड़े कार्यों के दौरान एजेंसियों के बीच seamless coordination सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपराज्यपाल ने विभाग को निर्देश दिया कि योजनाओं और बैठकों से आगे बढ़कर जमीन पर काम का स्पष्ट असर दिखाई देना चाहिए। अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ दिल्ली की सड़कों और रिहायशी इलाकों को साफ, व्यवस्थित और बेहतर बनाए रखने पर प्राथमिकता देने को कहा गया। बैठक में राजधानी में नागरिक सुविधाओं की स्थिति सुधारने और लोगों को बेहतर ऑन-ग्राउंड सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।