सेक्टर अल्फा-1 RWA की नई टीम ने ली शपथ, विकास और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (14/09/2026): सेक्टर अल्फा-1 के कम्युनिटी सेंटर में आरडब्ल्यूए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि सेक्टर के विकास और निवासियों की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए आरडब्ल्यूए को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से काम करना होगा। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से सेक्टर को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि सेक्टरवासियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। महासचिव प्रेम सिंह भाटी और कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल समेत अन्य पदाधिकारियों ने सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि सेक्टर के प्रत्येक ब्लॉक से समिति गठित कर स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित होने से निवासियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जा सकेगा और उनके समाधान में तेजी आएगी।

शपथ लेने वालों में संरक्षक राजेंद्र नागर, सुभाष अग्रवाल और जितेंद्र चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र दत्त शर्मा, मनोज गुप्ता और मनवीर मावी, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र गोयल, रणसिंह प्रधान, पवन गोयल, राकेश नागर, यशपाल भाटी, ओमकार भाटी और जितेंद्र गर्ग शामिल रहे। इसके अलावा संयुक्त महासचिव विजय शर्मा, वित्त सचिव सुनील शर्मा, सचिव आरके सिंह, सांस्कृतिक सचिव मंजू वर्मा समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी पद एवं जिम्मेदारियों की शपथ ली।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।