Noida News (13/09/2026): सेक्टर-63 क्षेत्र की छिजारसी और चोटपुर कॉलोनी में लंबे समय से चल रहे बिजली संकट के समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। बिजली विभाग ने अब घर-घर वैध विद्युत कनेक्शन और सरकारी मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, कुछ दिन पहले हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी और अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में कनेक्शन काटे गए थे। स्थानीय स्तर पर करीब 5 हजार कनेक्शन हटाए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद होने से कॉलोनी के लोगों की परेशानी बढ़ गई थी।
बिजली संकट के बीच स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान की मांग उठाई थी। लोगों ने नोएडा विधायक पंकज सिंह से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। इसके बाद विधायक ने मामले को शासन और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखा और प्रभावित परिवारों को वैध बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की।
शासन स्तर पर हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग ने प्रभावित इलाकों में वैध कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की। अब कॉलोनियों में बिजली विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर सरकारी मीटर लगा रही है। मीटर लगने के बाद उपभोक्ता नियमानुसार बिजली का बिल जमा कर सकेंगे और आधिकारिक कनेक्शन के जरिए बिजली का उपयोग कर सकेंगे।
मीटर लगाने का काम शुरू होने से छिजारसी और चोटपुर के लोगों में राहत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वैध कनेक्शन मिलने से लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। फिलहाल बिजली विभाग की टीम द्वारा मीटर लगाने की प्रक्रिया जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।