छत से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, हादसा या धक्का देने की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (13 September 2026): दिल्ली के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के छत से गिरने के बाद 30 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 5:20 बजे नामदेव गली में सड़क पर एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्राइम तथा फॉरेंसिक टीमों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दीपक छत से नीचे गिरा था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दीपक की छत से गिरने की घटना महज एक हादसा थी या फिर उसे किसी ने धक्का दिया था। मामले की सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है। पुलिस के अनुसार, मृतक मूल रूप से बिहार के किशनगंज पिपला का रहने वाला था।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।