UPITS से पहले परी चौक पर बड़ा ट्रैफिक बदलाव, पार्क में शिफ्ट होगा बस स्टैंड
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (12/09/2026): यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 से पहले परी चौक को जाम से राहत दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बस स्टैंड को व्यवस्थित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। गुर्जर भवन के पास स्थित पार्क में नया बस स्टैंड तैयार किया जा रहा है। इसके लिए पार्क के अंदर सड़क बनाने के साथ बसों के प्रवेश और निकास की व्यवस्था की जा रही है।
परी चौक के आसपास सड़क किनारे बसों के रुकने से यातायात प्रभावित हो रहा था। खासकर व्यस्त समय में ग्रेटर नोएडा से नोएडा, दिल्ली और यमुना सिटी की ओर जाने वाली बसों के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता था। इसी समस्या को देखते हुए प्राधिकरण ने बसों को मुख्य मार्ग से हटाकर पार्क के भीतर निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की योजना बनाई है।
यात्रियों के लिए विकसित होंगी सुविधाएं
नए बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए बैठने के लिए शेड, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पार्क के अंदर सड़क को पर्याप्त चौड़ा बनाया जा रहा है, ताकि बसें आसानी से प्रवेश कर सकें और दूसरे रास्ते से बाहर निकल सकें। इसके लिए पार्क की दीवार में दोनों ओर प्रवेश और निकास द्वार भी बनाए जा रहे हैं।
यूपीआईटीएस से पहले शुरू होगी नई व्यवस्था
प्राधिकरण के मुताबिक, फिलहाल इस व्यवस्था को अस्थायी तौर पर शुरू किया जा रहा है और इसे ट्रायल के रूप में भी देखा जाएगा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के परी चौक और आसपास पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन से पहले नए बस स्टैंड को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
यदि नई व्यवस्था सफल रहती है तो भविष्य में पार्क के लेआउट में आवश्यक बदलाव कर इसे स्थायी बस स्टैंड के रूप में विकसित किया जा सकता है। निर्माण कार्य के दौरान पार्क की हरियाली को कम से कम नुकसान पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।