‘राजा थे, राजा हैं…’ गाने पर चलती कार पर स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (12/09/2026): नोएडा सेक्टर-73 के सर्फाबाद इलाके में चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 22 सेकेंड के इस वीडियो में दो युवक चलती कार की छत पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैमरे की तरफ देखकर अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए मसल्स दिखाते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो रात के समय का बताया जा रहा है। इसमें सफेद रंग की नोएडा नंबर की स्विफ्ट कार सड़क पर चलती दिखाई देती है। कार की छत पर बैठे दोनों युवक बेखौफ अंदाज में स्टंट करते नजर आते हैं। इस दौरान सड़क पर दूसरे वाहन भी गुजर रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में ‘राजा थे, राजा हैं, राजा रहेंगे’ गाना बज रहा है। जानकारी के मुताबिक वीडियो सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास बने अंडरपास का बताया जा रहा है। यह क्षेत्र थाना सेक्टर-113 के अंतर्गत आता है।
चलती कार की छत पर बैठकर इस तरह स्टंट करना युवकों के साथ-साथ सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर कार और उसमें सवार युवकों की पहचान करने में जुटी है। पहचान होने के बाद पुलिस की ओर से मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।