New Delhi News (12 September 2026): भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। चाइना सदर्न एयरलाइंस करीब 6 साल बाद ग्वांगझू और नई दिल्ली के बीच नियमित सीधी यात्री उड़ान सेवा दोबारा शुरू करने जा रही है। एयरलाइन के अनुसार यह सेवा 21 सितंबर से शुरू होगी। इस फैसले से भारत और चीन के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब इस रूट पर यात्रा के दौरान दूसरे शहरों में फ्लाइट बदलने की जरूरत कम होगी।
ग्वांगझू-दिल्ली सीधी उड़ान सेवा बहाल होने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। कारोबारियों के लिए यात्रा आसान होने से बैठकों और व्यावसायिक संपर्क को बढ़ावा मिल सकता है। इसके साथ ही पर्यटन, छात्रों और अन्य यात्रियों को भी सीधी कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा। एयरलाइन के मुताबिक, भारत के लिए उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने के बाद कंपनी दक्षिण एशिया के 8 रूट्स पर हर सप्ताह 100 से ज्यादा उड़ानों का संचालन करेगी।
यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचने वाले हैं और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। ऐसे में ग्वांगझू-दिल्ली सीधी उड़ान सेवा की बहाली को दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। भारत और चीन के बीच पिछले कुछ समय से हवाई सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं।
इससे पहले एयर चाइना ने अप्रैल में बीजिंग-नई दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवा फिर शुरू की थी, जबकि चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने कुनमिंग-कोलकाता रूट पर सेवाएं बहाल की थीं। वहीं 30 मार्च को इंडिगो ने कोलकाता-शंघाई के बीच अपनी पहली दैनिक नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू की थी। अब ग्वांगझू-दिल्ली रूट की बहाली से दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पिछले वर्षों में तनावपूर्ण रहे भारत-चीन संबंधों के बीच सीधी उड़ानों की बहाली को रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।