लंबित मुकदमों के निस्तारण का मौका, गौतमबुद्ध नगर में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (12/09/2026): गौतमबुद्ध नगर में आज शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जनपद न्यायालय मुख्यालय के साथ-साथ सभी तहसील न्यायालयों में सुबह 10 बजे से लोक अदालत शुरू होगी। इसमें आपसी सहमति और समझौते के आधार पर विभिन्न लंबित एवं सुलह योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक विवाद, उत्तराधिकार, दीवानी वाद, एनआई एक्ट की धारा 138, ई-चालान, विद्युत अधिनियम, भू-राजस्व और आर्बिट्रेशन समेत कई मामलों का निस्तारण होगा। इसके अलावा बैंक ऋण, पेंशन, श्रम, विद्युत और बीएसएनएल से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामलों को भी समझौते के आधार पर निपटाया जाएगा। मोटर वाहन चालान और लंबित मामलों की जानकारी के लिए 7678643985 नंबर पर आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। वहीं, वादकारियों की सुविधा के लिए दीवानी न्यायालय परिसर में 4 हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।
जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत और उपलब्ध हेल्प डेस्क की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने मामलों का सुलभ एवं त्वरित निस्तारण कराएं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।