UPITS 2026 को लेकर उद्योग जगत सक्रिय, IIA ने विजिटर्स बढ़ाने पर दिया जोर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (11/09/2026): ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले UP International Trade Show (UPITS) 2026 को सफल बनाने और उद्योग जगत की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह समेत उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत के दौरान उन्होंने ट्रेड शो में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें UPITS की बैठक के लिए आमंत्रित किया गया था। बैठक में ट्रेड शो की तैयारियों और इससे जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें एक कोड दिया गया है, जिसे संस्था के सदस्यों के बीच सर्कुलेट किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग ट्रेड शो में शामिल हो सकें।

उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक विजिटर्स को ट्रेड शो तक लाने पर जोर रहेगा।

वहीं, उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने ट्रेड शो के दौरान पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में लगातार एक्सपो और बड़े आयोजन हो रहे हैं, ऐसे में पार्किंग एक महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने प्रगति मैदान का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बेसमेंट और मल्टी-लेवल पार्किंग की व्यवस्था विकसित की गई है। इसी तरह ग्रेटर नोएडा में भी बेहतर पार्किंग व्यवस्था किए जाने की जरूरत है, जिससे ट्रेड शो में आने वाले लोगों को सुविधा मिले और फुटफॉल बढ़ाया जा सके।

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए गौरव मिंडा ने कहा कि हर साल यह एक्सपो बड़ा होता जा रहा है। इस बार भी बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद है और पांच देशों की ओर से स्टॉल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बैठक में अन्य विदेशी प्रतिनिधियों और विदेशी कांसुलेट्स के लिए भी अलग पवेलियन बनाए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे विदेशी ग्राहकों के सामने स्थानीय उद्योग और उनके उत्पादों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी।

गौरव मिंडा ने ग्रेटर नोएडा के उद्योग जगत से जुड़े लोगों से UPITS में रजिस्ट्रेशन कराने और अधिक से अधिक B2B गतिविधियों में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो उद्योग जगत के लिए बिजनेस बढ़ाने और नए अवसर हासिल करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।