UPITS 2026 को लेकर RWA’s सक्रिय, स्थानीय लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (11/09/2026): इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले UP International Trade Show 2026 में स्थानीय RWA की भी अहम भूमिका रहने वाली है। ट्रेड शो को लेकर FONRWA के सदस्यों ने स्थानीय निवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचने और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के उत्पादों एवं पारंपरिक कारीगरी को देखने की अपील की है।

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में FONRWA के कोषाध्यक्ष पवन यादव और गोल्डन पाम्स सोसाइटी के AOA अध्यक्ष दिपेंद्र चौधरी ने ट्रेड शो की तैयारियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी को लेकर अपनी बात रखी।

FONRWA के कोषाध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेड शो का आयोजन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि RWA के माध्यम से नोएडा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और NCR के लोगों को भी ट्रेड शो में आने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछले आयोजन में करीब 4.5 लाख लोग पहुंचे थे। इस बार 75 जिलों के ODOP (One District One Product) के तहत विभिन्न क्षेत्रों के उत्पाद और पारंपरिक कारीगरी प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने लोगों से मिर्जापुर की कालीन, फर्रुखाबाद की जरी-जरदोजी सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों की कला, कारीगरी और उत्पादों को देखने के लिए ट्रेड शो में पहुंचने की अपील की।

वहीं, गोल्डन पाम्स सोसाइटी, सेक्टर-168 के AOA अध्यक्ष दिपेंद्र चौधरी ने कहा कि UP International Trade Show के जरिए नोएडा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने बताया कि पिछले आयोजन में भी सोसाइटी के कई सदस्य ट्रेड शो में पहुंचे थे और वहां व्यवस्थाएं अच्छी रही थीं।

उन्होंने कहा कि पिछले आयोजन में करीब 4 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था और इस बार इससे अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उनके मुताबिक, इस बार ट्रेड शो को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर अधिकारियों की ओर से बैठक भी की गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।