UPITS 2026 में बढ़ेगी RWA की भागीदारी, FONRWA अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने की अपील

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (11/09/2026): UP International Trade Show 2026 को लेकर इंडिया एक्सपो मार्ट में FONRWA और RWA के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रेड शो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के निवासियों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में FONRWA अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर की विभिन्न RWAs ट्रेड शो के प्रचार-प्रसार में सहयोग करेंगी।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में होगा प्रचार

FONRWA अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि UP International Trade Show अब गौतमबुद्ध नगर की पहचान बन चुका है। FONRWA और शहर की विभिन्न RWAs की ओर से प्रयास किया जाएगा कि अधिक से अधिक लोग ट्रेड शो से जुड़ें और यहां आने वाले कारोबारियों के साथ-साथ व्यापार से जुड़ी गतिविधियों और अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

उन्होंने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में ट्रेड शो का प्रचार किया जाएगा। इसके लिए प्रमुख गेटों और स्थानों पर बैनर लगाए जाएंगे। साथ ही, सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों तक ट्रेड शो की जानकारी पहुंचाई जाएगी। FONRWA का प्रयास रहेगा कि शहर के अधिक से अधिक निवासी ट्रेड शो में पहुंचें।

ट्रैफिक, पार्किंग और साफ-सफाई पर भी चर्चा

बैठक में ट्रैफिक, पार्किंग और साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पिछले आयोजन के दौरान सामने आई ट्रैफिक जाम की स्थिति को देखते हुए इस बार बेहतर व्यवस्थाओं और सुचारू आवागमन को लेकर बातचीत हुई।

इसके अलावा, प्लास्टिक के कम से कम इस्तेमाल और ट्रेड शो में पर्याप्त पानी की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।

लोगों से की अधिक से अधिक पहुंचने की अपील

अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग UP International Trade Show में पहुंचें। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को व्यापार और उद्योग से जोड़ना तथा यहां आने वाले कारोबारियों के बीच संपर्क बढ़ाना है, ताकि स्थानीय लोगों और उद्यमियों को भी इसका लाभ मिल सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।