सेक्टर-51 में सीवर ओवरफ्लो और जलभराव से मिलेगी राहत, 8 एमएलडी सम्पवेल का शिलान्यास
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (11/09/2026): नोएडा के सेक्टर-51 में सीवर ओवरफ्लो और बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने अहम कदम उठाया है। शनिवार को सेक्टर-51 में सिंचाई विभाग के नाले के पास प्रस्तावित सम्पवेल परियोजना का शिलान्यास विधायक पंकज सिंह द्वारा किया गया।
इस मौके पर डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष ठाकुर एनपी सिंह सहित सेक्टर-51 और आसपास के विभिन्न आरडब्ल्यूए पदाधिकारी मौजूद रहे।
8 MLD क्षमता के सम्पवेल का होगा निर्माण
प्रस्तावित सम्पवेल की क्षमता 8 एमएलडी होगी। परियोजना के निर्माण पर करीब 483.34 लाख रुपये की लागत आने की बात कही गई है। शिलान्यास के दौरान विधायक पंकज सिंह ने फीता काटकर परियोजना की शुरुआत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया। आयोजकों के अनुसार, विधायक पंकज सिंह और नोएडा प्राधिकरण की जनरल मैनेजर आरती सिंह के अनुरोध पर सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कई इलाकों और ड्रेनों को जोड़ा जाएगा
परियोजना के पूरा होने के बाद सेक्टर-51, केंद्रीय विहार और होशियारपुर समेत D-10 और D-11 ड्रेन को सम्पवेल के माध्यम से जोड़ने की योजना है। इसके बाद सीवर के पानी को एसटीपी-50 के जरिए शोधित कर निस्तारित किया जाएगा।
बताया गया कि यह व्यवस्था एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगी। साथ ही बारिश के दौरान जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या को कम करने में भी परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और प्राधिकरण की टीम रही मौजूद
कार्यक्रम में सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव कुमार, ए एंड बी ब्लॉक की अध्यक्ष अनिता जोशी, एच ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, केंद्रीय विहार के जनरल सेक्रेटरी शरद जैन, ए.के. सरीन, मनीष बवेजा, सौरव जैन, पवन कुमार शर्मा, करतार चौहान, ओमवीर अवाना, राम कृष्ण यादव सहित कई आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन की ओर से अनिल खन्ना और अनिल सिंह तथा नोएडा प्राधिकरण के सीवर विभाग और वर्क सर्कल-3 की टीम भी कार्यक्रम में उपस्थित रही।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।