सेक्टर-63 में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक के साथ दो गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (11/09/2026): सेक्टर-63 थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल, दो अवैध चाकू और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। कार्रवाई 10 सितंबर 2026 को स्थानीय इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान शौकत अली (32) निवासी बदायूं, वर्तमान पता चिपियाना खुर्द उर्फ तिगरी और पवन कुमार (27) निवासी चिपियाना खुर्द उर्फ तिगरी के रूप में हुई है। दोनों को हिंडन नदी के पुल के नीचे 25 फुटा रोड के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे और मौका देखकर उन्हें चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद बाइक को पार्किंग, सड़क किनारे या ग्रीन बेल्ट जैसे अलग-अलग स्थानों पर खड़ा कर दिया जाता था, ताकि पुलिस की नजर से बचाया जा सके।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की बाइक का इस्तेमाल मोबाइल स्नैचिंग जैसी घटनाओं में भी करते थे। वारदातों के बाद इन मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर राह चलते लोगों को बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से DL5SBU5326 नंबर की फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है। मामले में थाना सेक्टर-63 में बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों के खिलाफ दिल्ली के भजनपुरा और न्यू अशोक नगर थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।