“नए सपने, नई उड़ान” के साथ कैलाश इंस्टीट्यूट में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (11/09/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “नए सपने, नई उड़ान” नाम से विशेष प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। इसके बाद संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय एस.के. गोयल को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उनके जीवन, कार्यों और विद्यार्थियों के लिए दिए गए मार्गदर्शन एवं जीवन मूल्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
इस दौरान संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने संस्थापक अध्यक्ष एस.के. गोयल के साथ अपने अनुभव और स्मृतियां साझा कीं। साथ ही विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और लगातार सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए साहस, मेहनत और दृढ़ संकल्प जरूरी है। विद्यार्थियों से उन्होंने असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने की अपील की।

कार्यक्रम में जैस्मिन मैम ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके नए शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास और भविष्य के लक्ष्यों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन कुसुमलता मैम के प्रेरणादायक संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य स्पष्ट रखने और निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
संस्थान की ओर से कहा गया कि “नए सपने, नई उड़ान” पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञ बनाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील, अनुशासित और मूल्य-आधारित स्वास्थ्य सेवा पेशेवर के रूप में विकसित करना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।