भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यालय में सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने की जनसुनवाई, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (10 सितम्बर 2026): चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने गुरुवार को भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपने क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत मुद्दे सांसद के समक्ष रखे।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने सड़क, स्वच्छता, जलापूर्ति, सीवर, विद्युत व्यवस्था, यातायात, अतिक्रमण और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े मामलों सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं जनहित के मुद्दे उठाए। सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने संबंधित अधिकारियों एवं विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की राजनीति का मूल आधार जनसेवा और जनसंपर्क है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं। इनके जरिए नागरिकों की समस्याओं को सीधे समझने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि जनता की ओर से प्राप्त सुझाव और शिकायतें शासन एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सांसद ने संबंधित अधिकारियों से प्राप्त मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने और लोगों को आवश्यक राहत उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा उनके समाधान के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने के लिए सांसद प्रवीण खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।