दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सीएम योगी से की मुलाकात

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (10/09/2026): दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान दादरी विधानसभा क्षेत्र के किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने क्षेत्र की जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।

तेजपाल नागर ने क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से जुड़े विषयों पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र के किसानों और प्रत्येक नागरिक के हितों की मजबूती से पैरवी करना तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलने को अपने लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बताया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।