मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली में SDERF गठन की प्रक्रिया हुई शुरू

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (10 September 2026): मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली में स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिलीफ फोर्स यानी SDERF के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दिल्ली सरकार अब किसी भी प्राकृतिक या अन्य आपदा की स्थिति से निपटने के लिए राजधानी का अपना प्रशिक्षित, सक्षम और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र तैयार करने की दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ रही है। सरकार का उद्देश्य है कि आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दिल्ली के पास एक विशेष रूप से प्रशिक्षित टीम उपलब्ध हो।

इस दिशा में दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री की ओर से NDRF के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसमें अत्याधुनिक SDERF टीम के गठन और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर आवश्यक इनपुट लिए गए। दिल्ली में बनने वाली इस विशेष आपदा राहत टीम को आधुनिक संसाधनों और आवश्यक प्रशिक्षण से लैस करने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

दिल्ली सरकार ने हाल ही में सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के दौरान चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान में NDRF की भूमिका को भी सराहा है। इस अभियान के दौरान NDRF की टीम ने तत्परता और बेहतर समन्वय के साथ राहत कार्यों को अंजाम दिया था। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने इस अभियान में टीम के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समस्त दिल्लीवासियों की ओर से NDRF की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आपदा और आपात स्थितियों के दौरान NDRF की त्वरित कार्रवाई और विशेषज्ञता को महत्वपूर्ण बताया। अब दिल्ली में SDERF के गठन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ सरकार राजधानी के आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव तंत्र को और अधिक मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।