नोएडा में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, संजय पहाड़िया गिरोह से जुड़ा था आरोपी
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (10/09/2026): थाना सेक्टर-126 पुलिस ने बुधवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और वर्ष 2022 से गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे औखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के पीछे फुटओवर ब्रिज के पास, कालिंदी कुंज रोड से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार सुरेश संजय पहाड़िया के संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। वह गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस, गोपनीय सूचना और सर्विलांस के आधार पर उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
पहले रेकी, फिर सुनियोजित तरीके से चोरी
जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य पहले मकानों और प्रतिष्ठानों की रेकी करते थे। ऐसे स्थानों को निशाना बनाया जाता था, जहां चोरी करना आसान हो। इसके बाद मौका देखकर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया जाता था। ताला तोड़ने के लिए आरोपी ड्रिल मशीन, लोहे की छैनी, पेचकस, हथौड़ी और लोहे की आरी जैसे औजार साथ रखते थे।
पुलिस के मुताबिक गिरोह चोरी के लिए एक्सयूवी-500 वाहन का भी इस्तेमाल करता था। चोरी के बाद सामान बेचकर मिलने वाली रकम को सदस्यों के बीच बांटा जाता था। इस रकम का इस्तेमाल आरोपी अपने खर्च और जीवन-यापन के लिए करते थे। पुलिस के अनुसार सुरेश के कब्जे से पहले चोरी के माल की बिक्री से मिली नकदी और चोरी का सामान बरामद किया जा चुका है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी मिला था।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।