नोएडा विधायक ने CM योगी के सामने उठाया हिंडन कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन का मुद्दा
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (10/09/2026): नोएडा विधायक पंकज सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के किसानों, हिंडन क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन और अन्य विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न विषय मुख्यमंत्री के सामने रखे गए।
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने बताया कि 31 अगस्त 2026 को हिंडन क्षेत्र की कॉलोनियों में विद्युत कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया था। इसके बाद कार्रवाई रोकने के निर्देश दिए गए। पंकज सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए क्षेत्र की मौजूदा स्थिति से भी उन्हें अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि हिंडन क्षेत्र की कई कॉलोनियों में लंबे समय से नए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया बंद है। इसके कारण बड़ी संख्या में परिवारों को बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग रखी कि मानवीय आधार पर नियमों के तहत सशर्त या अस्थायी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए जाएं।
विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने यह भी कहा कि वैध कनेक्शन मिलने से बिजली चोरी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही बिजली चोरी जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक के अनुसार, हिंडन क्षेत्र के निवासियों को वैधानिक विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए कानून के अनुरूप आगे की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है। इससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।