नशे के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.23 करोड़ का मादक पदार्थ नष्ट
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (09/09/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बरामद करीब 972.283 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट कराए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ 23 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में 8 सितंबर 2026 को की गई। अदालत के आदेश के बाद छह थानों में दर्ज 253 एनडीपीएस मामलों में बरामद मादक पदार्थों को अधिकृत एजेंसी के जरिए नष्ट कराया गया।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 907.622 किलोग्राम गांजा, 63.75 किलोग्राम डोडा, 552 ग्राम चरस, 115 ग्राम कोकीन, 4 ग्राम एमडीएमए और 240 नशीली टेबलेट शामिल हैं।

इन थानों से बरामद हुआ था नशे का सामान
थाना सेक्टर-39: 15 मामलों में 24.47 किलोग्राम गांजा, 1.25 किलोग्राम डोडा और 240 ग्राम नशीली टेबलेट नष्ट की गईं।
थाना सेक्टर-126: 30 मामलों में 67.696 किलोग्राम गांजा, 372 ग्राम चरस, 15 ग्राम कोकीन और 4 ग्राम एमडीएमए नष्ट किया गया।
थाना सेक्टर-113: 53 मामलों में 74.135 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया।
थाना सेक्टर-63: 57 मामलों में 108.141 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया।
थाना बादलपुर: 97 मामलों में 630.88 किलोग्राम गांजा, 62.5 किलोग्राम डोडा, 180 ग्राम चरस और 100 ग्राम कोकीन नष्ट किया गया।
थाना रबूपुरा: एक मामले में बरामद 2.3 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया।
पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन दहन” के तहत एनडीपीएस मामलों में बरामद मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।