ग्रेटर नोएडा में वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, 13 बाइक और एक स्कूटी बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/09/2026): बादलपुर थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान सैफ अली और शादाब के रूप में हुई है। दोनों को 8 सितंबर 2026 को गोपनीय सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर 6 प्रतिशत आबादी के पास से पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और उनके कब्जे से चोरी की 13 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। इसके अलावा दोनों के पास से एक-एक अवैध चाकू भी मिला है। बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर, पैशन प्रो, बजाज प्लेटिना, एचएफ डीलक्स, टीवीएस रेडियन और होंडा एक्टिवा समेत अलग-अलग कंपनियों के वाहन शामिल हैं।

पूछताछ में सामने आया कि सैफ अली मैकेनिक का काम करता है, जबकि शादाब कबाड़ खरीदने का कारोबार करता है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले इलाके में वाहनों की रेकी करते थे और मौका देखकर बाइक या स्कूटी चोरी कर लेते थे। चोरी के वाहनों को सुनसान खाली प्लॉट में छिपाने के बाद उन्हें कम कीमत पर राहगीरों को बेच दिया जाता था। बिक्री से मिलने वाली रकम को दोनों आपस में बांटकर खर्च करते थे।

पुलिस जांच में आरोपियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। उनके खिलाफ बादलपुर, दादरी और शालीमार गार्डन थाने के अलावा दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में भी मामले दर्ज बताए गए हैं। बादलपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।