15 से 29 साल के युवाओं के लिए मौका, ‘विकसित भारत क्विज’ में करें रजिस्ट्रेशन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (08/09/2026): विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 के तहत ‘विकसित भारत क्विज’ की शुरुआत हो गई है। युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय पोस्टर का शुभारंभ किया।
जिला स्तरीय पोस्टर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने किया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शव्या गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. एम. मणि त्रिपाठी और MY Bharat के उप निदेशक शिवेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे हिस्सा
विकसित भारत क्विज के जरिए देशभर के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही युवा ‘विकसित भारत @2047’ को लेकर अपने विचार भी साझा कर सकेंगे।
क्विज का आयोजन MY Bharat पोर्टल पर 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। इसके बाद प्रतिभागियों के लिए निबंध चुनौती, जिला चैंपियनशिप और राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्तर की चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
छह प्रमुख ट्रैक में युवाओं को मिलेगा अवसर
VBYLD-2027 के तहत युवाओं के लिए छह प्रमुख ट्रैक रखे गए हैं। इनमें विकसित भारत चैलेंज, सांस्कृतिक ट्रैक, डिजाइन फॉर भारत, हैक फॉर सोशल कॉज, यूथ एंटरप्रेन्योर्स चैलेंज और यूथ पार्लियामेंट शामिल हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में शामिल होने का अवसर मिलेगा। चयनित युवा देश के नीति निर्माताओं के सामने अपने विचार रखने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी विकसित भारत को लेकर अपने विचार साझा कर सकेंगे।
MY Bharat गौतमबुद्ध नगर की ओर से जिले के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में विकसित भारत क्विज में पंजीकरण कराने और इस राष्ट्रव्यापी युवा नेतृत्व अभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।