ग्रेटर नोएडा के कॉलेज में छात्र से मारपीट, पुलिस ने दो को दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/09/2026): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव स्थित कॉलेज में पुराने विवाद को लेकर छात्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 5 सितंबर की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने कॉलेज परिसर में एक छात्र के साथ मारपीट की थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कॉलेज में दोबारा विवाद या शांति व्यवस्था प्रभावित न हो, इसे देखते हुए सूरजपुर पुलिस ने 8 सितंबर को कार्रवाई करते हुए प्रमोद कुमार और शुभम को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खेड़ी गांव निवासी करीब 35 वर्षीय प्रमोद कुमार और करीब 24 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है। दोनों थाना सूरजपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि कॉलेज में शांति व्यवस्था बनाए रखने और विवाद को आगे बढ़ने से रोकने के लिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।