नोएडा में शातिर स्नैचर गैंग का खुलासा, 14 मोबाइल समेत 2 चोरी की बाइक बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (08/09/2026): नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और स्नैचिंग करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी और स्नैचिंग के 14 मोबाइल फोन, दो चोरी की मोटरसाइकिल, दो अवैध चाकू, चोरी में इस्तेमाल उपकरण और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि सेक्टर-20 थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को सेक्टर-28 नोएडा की सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशु कुमार, मन्नू कुमार और नावेद खान के रूप में हुई है।

चोरी की बाइक से करते थे मोबाइल स्नैचिंग

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी मिलकर दिल्ली-एनसीआर में चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। आशु और मन्नू चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनते थे और उन्हें नावेद खान को सौंप देते थे।

पुलिस के मुताबिक, मन्नू मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता है, जबकि नावेद की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। आरोप है कि नावेद छीने गए मोबाइल फोन और उनके पार्ट्स को बेचकर कमाई करता था। चोरी की बाइक और मोबाइल बेचने से मिलने वाली रकम को तीनों आपस में बांट लेते थे।

दो आरोपियों के पास से अवैध चाकू बरामद

पुलिस ने आरोपी आशु कुमार और मन्नू कुमार के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद किया है। इसके अलावा मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ने में इस्तेमाल होने वाला उपकरण भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में आशु कुमार की उम्र करीब 20 वर्ष, मन्नू कुमार की उम्र करीब 19 वर्ष और नावेद खान की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर और दिल्ली में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।