गौतमबुद्ध नगर के स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग, YEIDA CEO से मिले DDRWA पदाधिकारी
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (08/09/2026): गौतमबुद्ध नगर में स्थानीय निवासियों के निजी और प्राइवेट वाहनों को जिले के सभी टोल प्लाजा से टोल मुक्त करने की मांग तेज हो गई है। इसी मांग को लेकर डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (DDRWA Federation) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार, 7 सितंबर को अध्यक्ष एनपी सिंह के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने यमुना क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए खास तौर पर गौतमबुद्ध नगर में पंजीकृत सभी निजी एवं प्राइवेट वाहनों को जिले के सभी टोल से मुक्त करने की मांग रखी।
DDRWA फेडरेशन का कहना है कि जिस तरह किसानों को टोल में राहत देने की मांग की जाती है, उसी तरह जिले के सभी स्थानीय निवासियों को भी अपने ही जिले में आने-जाने की सुविधा मिलनी चाहिए। संगठन के अनुसार, स्थानीय नागरिकों को अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए जिला मुख्यालय, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, न्यायालयों और रिश्तेदारों के घर तक जाने के लिए कई बार यमुना एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में बार-बार टोल शुल्क देना उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन रहा है।
एक ही जिले में आने-जाने पर टोल क्यों?
DDRWA ने तर्क दिया कि जेवर, यमुना क्षेत्र, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सभी गौतमबुद्ध नगर जिले का हिस्सा हैं। ऐसे में जिले के भीतर रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले स्थानीय लोगों से टोल वसूली पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

फेडरेशन ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में पंजीकृत वाहनों को स्थानीय टोल से छूट मिलने से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लोगों को बसने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इससे यमुना क्षेत्र में आवासीय गतिविधियों और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के सीईओ से इस मांग पर गंभीरता से विचार कर स्थानीय निवासियों को राहत देने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष एनपी सिंह, महासचिव शेर सिंह भाटी, उपाध्यक्ष जीतेंद्र भाटी, सलाहकार सत्यवीर मुखिया, यशपाल नागर और कपिल भाटी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।