ग्रेटर नोएडा सड़क हादसा में युवक की मौत, साथी घायल
Greater Noida News (07/09/2026): ग्रेटर नोएडा में एनएच-91 पर रविवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1:15 बजे हुआ। दोनों युवक मोटरसाइकिल से लालकुआं से दादरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केआरबीएल चावल मिल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में धूम मानिकपुर निवासी 30 वर्षीय सूरज चौहान को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथ बाइक पर सवार 25 वर्षीय विशाल रावल भी घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों से शिकायत लेकर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना के बाद फरार हुए वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।