ग्रेटर नोएडा अल्फा-1 RWA चुनाव में नरेश चंद्र शर्मा पैनल की जीत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (06/09/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 में आरडब्ल्यूए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में नरेश चंद्र शर्मा पैनल ने जीत दर्ज की। मतदान सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक हुआ, जिसके बाद मतगणना शुरू की गई।
अध्यक्ष पद के चुनाव में नरेश चंद्र शर्मा को 124 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुबोध नागर को 100 मत प्राप्त हुए। इस तरह नरेश चंद्र शर्मा ने 24 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
वहीं, महासचिव पद पर प्रेम सिंह भाटी ने 46 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मात दी। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव सिंघल ने 40 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की।
चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सेक्टरवासियों और समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। इस मौके पर राजेंद्र नागर, यशपाल भाटी, जितेंद्र चौहान, हरेन्द्र भाटी, आलोक सिंह, सुभाष सेठ, राकेश नागर, गुड्डू नेताजी, गजेंद्र दत्त शर्मा, विजय शर्मा, मनीष डावर, राजेंद्र सिंह, दीपक भाटी, जय चंद, धीरज सिंह, अनिल भाटी, कपिल शर्मा, अक्षय मिश्रा, एल.पी. गुप्ता, विनोद सैनी, महर चंद, रणबीर चौधरी और योगेंद्र चौहान सहित अन्य लोगों ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।
आरडब्ल्यूए चुनाव के परिणाम के बाद सेक्टर में नई कार्यकारिणी को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
टिप्पणियाँ बंद हैं।