सत्या निकेतन इमारत हादसा: ABVP का बड़ा ऐलान, MCD का करेगी घेराव

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06 September 2026): दिल्ली के सत्या निकेतन में इमारत गिरने की घटना को लेकर अब सियासत भी तेज होती दिखाई दे रही है। हादसे में छात्रों के फंसे होने की आशंका के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने बड़ा ऐलान किया है। ABVP ने कहा है कि संगठन आज शाम दिल्ली नगर निगम यानी MCD का घेराव करेगा। संगठन की ओर से इस प्रदर्शन के जरिए हादसे को लेकर सरकार और प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा तथा घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी।

ABVP का कहना है कि सत्या निकेतन हादसे को लेकर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन के कार्यकर्ता शाम को MCD कार्यालय का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इस दौरान हादसे से जुड़े सवालों के जवाब मांगने के साथ-साथ इमारतों की सुरक्षा और निर्माण कार्यों की निगरानी को लेकर भी प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग उठ सकती है। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की संभावना है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ABVP के MCD घेराव के बाद सरकार और नगर निगम की ओर से क्या कार्रवाई होती है। एक तरफ घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है, तो दूसरी तरफ हादसे की जिम्मेदारी और कथित लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ABVP के प्रदर्शन से मामला और गरमाने की संभावना है। ऐसे में निगाहें आज शाम होने वाले घेराव पर टिकी हैं कि प्रदर्शन कितना बड़ा होता है और सरकार इस पूरे मामले पर क्या जवाब देती है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।