चिकन में कीड़ा या कुछ और? KFC के वायरल VIDEO ने खड़े किए कई सवाल
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (06/09/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल स्थित KFC आउटलेट में परोसे गए डीप-फ्राइड चिकन के अंदर कीड़ा मिलने का दावा सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि एक ग्राहक ने KFC से डीप-फ्राइड चिकन मंगाया था। खाना खाते समय ग्राहक को चिकन के भीतर कथित तौर पर कीड़ा दिखाई दिया। इसके बाद उसने चिकन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।
वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित KFC आउटलेट की जांच शुरू कर दी। टीम ने स्टोर पहुंचकर वहां खाद्य सामग्री, साफ-सफाई और भोजन तैयार करने की व्यवस्था समेत अन्य मानकों का निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार के मुताबिक, वायरल वीडियो में किए गए दावे के आधार पर आउटलेट की जांच की जा रही है। विभाग की ओर से वीडियो साझा करने वाले ग्राहक से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
फिलहाल विभाग की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और खाद्य सुरक्षा मानकों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।