बीटा-1 की मासिक बैठक में उठे कई मुद्दे, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक जाम तक पर हुई चर्चा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (06/09/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 स्थित सामुदायिक केंद्र में रविवार को आरडब्ल्यूए बीटा-1 की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने की, जबकि संचालन महासचिव हरेन्द्र भाटी ने किया। बैठक में सेक्टर की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, मेंटेनेंस चार्ज और सड़क की समस्याओं समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में सेक्टर बीटा-1 की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चारदीवारी कराए जाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि सेक्टर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चारदीवारी जरूरी है। इसके साथ ही सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में बीटा प्लाजा के सामने लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या पर भी चर्चा हुई। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर जल्द ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
इसके अलावा सेक्टरवासियों से मेंटेनेंस चार्ज लिए जाने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। आरडब्ल्यूए के कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी ने बैठक में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक में सेक्टर बीटा-1 की खराब सर्विस रोड का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। आरडब्ल्यूए की ओर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ लक्ष्मी जी, डीजीएम विजय रावल तथा वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। ज्ञापन के माध्यम से गेट नंबर-2 से गेट नंबर-5 तक टूटी हुई सर्विस रोड को जल्द ठीक कराने और सेक्टर की अन्य समस्याओं से प्राधिकरण अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि सेक्टर की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए के बीच बैठक आयोजित कराने पर भी विचार किया गया है।
बैठक में संरक्षक शीतला प्रसाद, देवी शरण शर्मा, विनोद कसाना, संगीता शर्मा (अध्यक्ष), हरेन्द्र भाटी (महासचिव), एडवोकेट विपिन भाटी (कोषाध्यक्ष), ओम प्रकाश शर्मा (सचिव), सलाहकार रेशपाल सिंह, तथा सदस्य रामबीर सिंह, सिद्धार्थ सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनवर हुसैन, राजेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह और सुरेन्द्र कुमार सैनी समेत अन्य पदाधिकारी एवं सेक्टरवासी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।