जीबीएनएसआईए ने शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं और मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (06/09/2026): शिक्षक दिवस के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर साउथ इंडियन एसोसिएशन (GBNSIA) की ओर से सेक्टर-22 स्थित गणेश मंदिर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शिक्षिकाओं और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए इंदिरा पद्मनाभन, कुमुधा गुरुमूर्ति और विष्या बालाजी को सम्मानित किया।

डॉ. के. अरुणाचलम, अध्यक्ष, GBNSIA ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के दौरान हाल ही में आयोजित सीबीएसई कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें कुमारी अनन्या सुरेश, कुमारी साई सिंजना, कुमारी धृति रंजीत और मास्टर कृतिक हरिहरन शामिल रहे। एसोसिएशन ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में GBNSIA के अध्यक्ष डॉ. के. अरुणाचलम, महासचिव राजेश्वरी थियागराजन, संयुक्त सचिव-I मुरली, संयुक्त सचिव-II श्रीराम रवि, कोषाध्यक्ष श्रीधर अय्यर, लता सोमस्कंदन सहित कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंदिर समिति की ओर से जानकी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।।

शिक्षक दिवस समारोह के दौरान शिक्षकों के योगदान और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान देते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम उत्साह, गरिमा और सम्मान के माहौल में संपन्न हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।