PM के DU दौरे के अगले दिन PG बिल्डिंग हादसा, CJP के बयानों से फिर घिरेगी सरकार?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06 सितंबर 2026): दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के साउथ कैंपस में PG की इमारत गिरने की घटना को लेकर अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने हादसे में छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताते हुए कहा कि अभी तक हताहतों की संख्या स्पष्ट नहीं है।

दीपके ने कहा कि प्रधानमंत्री के DU दौरे के ठीक अगले दिन सामने आया यह हादसा छात्रों की सुरक्षा और देश के शैक्षणिक संस्थानों में बुनियादी ढांचे की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर छात्रों को खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी उपेक्षा की कीमत कब तक चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में भी छात्र सुविधाओं और आवश्यक सहयोग की कमी का सामना कर रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में पढ़ने वाले छात्र भी सुरक्षित नहीं हैं। छात्रों को सुरक्षित कक्षाएं, सुरक्षित हॉस्टल और सम्मानजनक बुनियादी सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है।

अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि क्या PM मोदी दोबारा DU का दौरा कर यह बताएंगे कि आखिर PG की इमारत कैसे गिरी और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।