‘दिल्ली बना मौत का अखाड़ा’ : वसंत विहार में 5 मंजिला इमारत गिरने पर AAP का भाजपा सरकार पर हमला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06 सितंबर 2026): दिल्ली के साउथ जोन के वसंत विहार स्थित मोती बाग-सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला इमारत गिरने की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा सरकार और भाजपा शासित एमसीडी पर तीखा हमला बोला है।

AAP ने दावा किया कि इमारत के मलबे में कई लोगों के साथ करीब 30 से 40 बच्चों के दबे होने की खबर बेहद चिंताजनक है। पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन भाजपा शासित एमसीडी की ओर से समय रहते खतरनाक इमारतों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।

पार्टी ने कहा कि एमसीडी ने खतरनाक इमारतों की सूची जारी कर केवल खानापूर्ति की। अगर इन इमारतों पर समय रहते कार्रवाई की जाती तो लोगों की जान खतरे में पड़ने से बचाई जा सकती थी। AAP ने मांग की कि घटना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।