Noida News (05/09/2026): नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए 24 मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू, सात छोटे धारदार चाकू और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के पास से 2 हजार रुपये की नकदी भी मिली है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिक्कू राजकुमार (20), राजा भास्कर (19), रिषभ (19) और श्याम साहू (28) के रूप में हुई है। चारों आरोपी चोटपुर कॉलोनी में रहते थे। पूछताछ के दौरान सामने आया कि गिरोह ऐसे मकानों को निशाना बनाता था, जहां बड़ी संख्या में लोग किराये पर रहते हैं और कई कमरे होते हैं।
आरोपियों की कार्यप्रणाली भी सामने आई है। गिरोह के सदस्य एक साथ मकान में दाखिल होते थे और जिन कमरों में लोग मौजूद नहीं होते थे, वहां से मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए मोबाइल फोन इकट्ठा होने के बाद उन्हें राह चलते लोगों को कम कीमत पर बेच दिया जाता था। इससे मिलने वाली रकम को आरोपी आपस में बांटकर अपने खर्च और मौज-मस्ती में इस्तेमाल करते थे।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी वारदात के दौरान लोगों को डराने-धमकाने के लिए धारदार हथियार अपने पास रखते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध चाकू और सात छोटे चाकू बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिसका नंबर UP75AQ4105 बताया गया है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की दूसरी वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही बरामद मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल के संबंध में भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने अब तक कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।