नोएडा में वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा, 9 बाइक और स्कूटी बरामद, एक गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (05/09/2026): थाना फेस-3 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 9 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। इसके अलावा उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो अवैध चाकू भी मिले हैं। मामले में दो बाल अपचारियों को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर को बीट पुलिसिंग और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी वंश को सेक्टर-71 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड से पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुनसान स्थानों और ऐसे इलाकों की रेकी करता था, जहां लोगों की आवाजाही कम रहती थी। इसके बाद मौका देखकर वहां खड़े दोपहिया वाहनों को चोरी कर लिया जाता था।
जांच में यह भी पता चला कि चोरी किए गए वाहनों को आरोपी किसी सुनसान स्थान पर छिपाकर रखता था। बाद में अपनी आर्थिक मजबूरी का हवाला देकर इन्हें राह चलते लोगों को कम कीमत पर बेचने की कोशिश करता था। वाहन बेचकर मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वह निजी खर्च और मौज-मस्ती में करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही से कुल 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश पुत्र प्रमोद, निवासी पुरैनी मोहल्ला, महारथपुर नगीना, बिजनौर, हाल निवासी ममूरा, सेक्टर-66, नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ पहले से लूट, चोरी का माल रखने, मादक पदार्थ, अवैध हथियार, आबकारी और अन्य धाराओं में कुल 11 मामले दर्ज हैं। अब वाहन चोरी और अवैध हथियार बरामदगी के मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।