गौतमबुद्ध नगर में EVM की FLC प्रक्रिया तेज, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया वेयरहाउस कानिरीक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar News (05/09/2026): गौतमबुद्ध नगर में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस में फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) का कार्य जारी है। आज शनिवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने वेयरहाउस पहुंचकर एफएलसी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से प्रक्रिया की जानकारी ली।

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग भी आयोजित की गई। अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एफएलसी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों और मशीनों की जांच से जुड़ी निर्धारित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। प्रतिनिधियों ने भी प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया और प्रोटोकॉल के अनुसार एफएलसी का पूरा कार्य पारदर्शिता के साथ कराया जाए। उन्होंने कहा कि एफएलसी के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएलसी प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में सुचारु रूप से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन संबंधी तैयारियां समय से पूरी की जा सकें।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी गोयल, बूथ अध्यक्ष मानिक चंद शर्मा, समाजवादी पार्टी से उपाध्यक्ष कपिल सैफी, बहुजन समाज पार्टी से जिला सचिव डॉ. रविन्द्र तोमर, जिला कोषाध्यक्ष इंसाद अली, अनील कुमार सहित अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार और संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।