शिक्षक दिवस पर CM रेखा गुप्ता ने 118 शिक्षकों को किया सम्मानित
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (05 September 2026): शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘शिक्षक महाकुंभ-स्टेट टीचर्स अवॉर्ड 2026’ कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को सराहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल 118 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका केवल बच्चों को पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज की दुनिया तेजी से technology-driven हो रही है और ऐसे समय में शिक्षकों की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि तकनीक में लगातार हो रहे बदलावों के साथ शिक्षा व्यवस्था को भी आधुनिक बनाना जरूरी है। दिल्ली सरकार इसी दिशा में अपने education ecosystem को समय के अनुरूप तैयार कर रही है और शिक्षकों को बेहतर संसाधन, सहयोग तथा अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वे बदलती शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार कर सकें।
सीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य शिक्षकों को अधिक empowered बनाना है, ताकि वे बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और नई चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि मजबूत शिक्षा व्यवस्था ही ऐसे युवाओं का निर्माण कर सकती है जो भविष्य में दिल्ली के विकास के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का महत्व समझाने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक अभय वर्मा, चंदन कुमार चौधरी और नीरज बसोया समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान के साथ दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की प्राथमिकताओं को भी सामने रखा गया। सम्मानित शिक्षकों ने भी शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभव और योगदान के जरिए विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।