Noida News (03/09/2026): नोएडा के सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण कार्यालय को गुरुवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। प्राधिकरण के आधिकारिक ई-मेल पर करीब 12 बजे धमकी भरा संदेश पहुंचा। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू की। सुरक्षा टीमों ने बेसमेंट से लेकर सातवीं मंजिल तक हर हिस्से को बारीकी से खंगाला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों, अधिकारियों और काम के सिलसिले में पहुंचे लोगों को भी सतर्क किया गया।
काफी देर तक चले तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को न तो कोई विस्फोटक मिला और न ही कोई संदिग्ध वस्तु बरामद हुई। जांच पूरी होने के बाद परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। एहतियात के तौर पर कार्यालय की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।
पुलिस की शुरुआती जांच में धमकी वाला ई-मेल फर्जी यानी हॉक्स मेल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। एडीसीपी मनीषा सिंह के अनुसार, साइबर सेल ई-मेल के आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी भेजने के पीछे किसका हाथ है और उसका उद्देश्य क्या था।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।