नोएडा में विदेशी नागरिकों को बनाते थे निशाना, फर्जी कॉल सेंटर से 3 गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (03/09/2026): नोएडा के सेक्टर-142 थाना पुलिस ने सेक्टर-138 में चल रहे एक कथित फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि आरोपी फर्जी पहचान और विदेशी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर कंप्यूटर व मोबाइल फोन के जरिए विदेशी नागरिकों को ठगी का शिकार बनाते थे।

पुलिस के मुताबिक, 2 और 3 सितंबर की रात प्लॉट नंबर-58, सेक्टर-138 स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से मंसूरी राशिद, तरुण मिश्रा और चन्द्रकांत को पकड़ा गया। पुलिस ने कॉल सेंटर से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी अपने कब्जे में लिए हैं।

छापेमारी में पुलिस को 9 CPU, 9 डेस्कटॉप, 9 माउस, 9 की-बोर्ड, 9 हेडफोन, एक राउटर और 4 आईफोन मिले हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद उपकरणों का इस्तेमाल विदेशी नागरिकों से संपर्क कर धोखाधड़ी करने में किया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों में मंसूरी राशिद गुजरात के अहमदाबाद, तरुण मिश्रा राजस्थान के सिरोही और चन्द्रकांत कर्नाटक के रहने वाले बताए गए हैं। मामले में सेक्टर-142 थाने में BNS की धारा 319(2), 318(4), 3(5), IT Act की धारा 66C, 66D और टेली कम्युनिकेशन एक्ट की धारा 42(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब कॉल सेंटर से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।