दनकौर पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश नईम को दबोचा, एक साल से था फरार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (03/09/2026): दनकौर पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी नईम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ गौकशी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे मुरादनगर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ रोड स्थित रावली रोड तिराहे से पकड़ा गया।
मामला सितंबर 2025 का है। चपरगढ़ एच्छेजा के जंगल में दो गोवंशीय पशुओं के वध की सूचना के बाद दनकौर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान नईम का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लंबे समय से फरार रहने के कारण उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नईम मुरादनगर के मनिहारन वाली गली का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 32 वर्ष है। जांच में उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 11 मुकदमे सामने आए हैं। इनमें गौवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।
इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी राजा को अक्टूबर 2025 में पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था, जबकि आसिफ को 30 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया। अब नईम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।