अपॉइंटमेंट के नाम पर ₹54,500 की ठगी, पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/09/2026): ग्रेटर नोएडा के हतेवा गांव निवासी गौरव कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने बुधवार सुबह अस्पताल में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए फोन किया था। इसके कुछ समय बाद एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया।

आरोपी ने अपॉइंटमेंट बुक कराने की प्रक्रिया के नाम पर गौरव से ओटीपी मांगा। अस्पताल का कर्मचारी समझकर गौरव ने उसे ओटीपी बता दिया। इसके तुरंत बाद उनके बैंक खाते से 54,500 रुपये की रकम निकल गई। खाते से पैसे कटने की जानकारी मिलते ही गौरव ने बिना देरी किए दनकौर कोतवाली की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बैंक से संपर्क कर ठगी की रकम वाले खाते को होल्ड कराया और जरूरी बैंकिंग प्रक्रिया पूरी कराई।

पुलिस की तत्परता से बुधवार रात करीब 8 बजे गौरव के खाते में ठगी गई पूरी 54,500 रुपये की रकम वापस आ गई। पैसे वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस और साइबर सेल का आभार जताया। साइबर सेल प्रभारी अनुराग मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि फोन पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक डिटेल या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने से रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।