PM मोदी के जन्मदिन पर यूपी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, CM योगी ने दिए निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (03/09/2026): लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उत्तर प्रदेश में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके लिए शासन, मुख्यमंत्री कार्यालय और जिलों के बीच बेहतर समन्वय की व्यवस्था बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित होगा, जहां से अभियान की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी और रोजाना की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी जाएगी।

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। प्रमुख विकास परियोजनाओं, घाटों, मंदिरों, पार्कों, शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों में दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसी दौरान दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच ‘आंगन का उत्सव’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। स्वस्थ बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा, कुपोषण से बाहर आए परिवारों और माताओं को सम्मानित किया जाएगा। बेहतर कार्य करने वाली आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी सार्वजनिक रूप से सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में प्रदेश के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और 17 अक्टूबर को ‘पंचायत से पार्लियामेंट’ थीम पर होने वाले ‘जनसेवा महाकुंभ’ में यूपी की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी तैयारियां समयसीमा के भीतर पूरी करने को कहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।