जेवरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 14 साल बाद टोल टैक्स से मिलेगी राहत

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (03/09/2026): जेवर क्षेत्र के स्थानीय लोगों को यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क से राहत मिलने जा रही है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जेवर टोल प्लाजा से पात्र स्थानीय निवासियों को टोल फ्री आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस मांग को लेकर प्रयास कर रहे थे।

स्थानीय निवासियों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे जिला मुख्यालय, अस्पताल, अदालत, शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। रोजाना एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले ग्रामीणों को बार-बार टोल चुकाना पड़ता था। अब पात्र लोगों को इससे राहत देने की व्यवस्था की जा रही है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस मुद्दे को यमुना प्राधिकरण और एक्सप्रेसवे प्रबंधन के सामने कई बार उठाया था। किसानों, किसान संगठनों और क्षेत्रीय लोगों की लगातार मांग के बाद स्थानीय वाहनों को टोल छूट देने का निर्णय लिया गया है।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पात्र ग्रामीणों को 17 सितंबर तक अपने वाहन का पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और वाहन की आरसी की प्रति जमा करनी होगी। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद निर्धारित व्यवस्था के तहत संबंधित वाहनों को टोल फ्री आने-जाने की सुविधा दी जाएगी। विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस फैसले को क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों के लंबे संघर्ष का परिणाम बताया है। उन्होंने इस पहल के लिए यीडा, एक्सप्रेसवे प्रबंधन और किसान संगठनों का आभार जताया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।