अवैध कॉलोनी पर चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 125 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/09/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जे और प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को ननवा का राजपुर और अटाई मुरादपुर गांव में प्राधिकरण की टीम ने बुल्डोजर चलाकर करीब 62,500 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 125 करोड़ रुपये बताई गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक, दोनों स्थानों पर कालोनाइजर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर कॉलोनी बसाने की तैयारी में थे। ननवा का राजपुर में खसरा संख्या 40 और 41 की करीब 37,500 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। वहीं, अटाई मुरादपुर में खसरा संख्या 626 की करीब 25,000 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-8 की टीम ने कार्रवाई की। वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रबंधक राकेश बाबू, मिथिलेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध निर्माण की अनुमति नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी प्राप्त करें और अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई निवेश न करें।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्जे और प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।