नवजात की मौत और जच्चा की बिगड़ी हालत, परिजनों ने अस्पताल पर उठाए सवाल
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (03/09/2026): ग्रेटर नोएडा के चीती गांव के पास एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत का मामला सामने आया है। प्रसूता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और संचालक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
परिजनों के मुताबिक, 18 अगस्त की रात अन्नू को प्रसव पीड़ा होने पर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी कराने की सलाह दी। परिवार का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण नवजात की जान चली गई।
परिजनों ने आरोप लगाया कि डिलीवरी के दौरान बच्चे को अधिक खींचे जाने से उसकी मौत हुई। वहीं, प्रसव के बाद अन्नू की हालत बिगड़ने पर उसे ग्रेटर नोएडा के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
मामले में परिवार ने पहले स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। इसके बाद बुधवार को एसीपी थर्ड से शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई। परिवार ने सीएमओ से भी अस्पताल और संबंधित डॉक्टर की जांच कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।