3 सितंबर को नोएडा में होगा ‘UP TEX-2026’ का कर्टेन रेजर एवं रोड शो
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (02/09/2026): उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्र केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग की ओर से ‘UP TEX-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 8 और 9 सितंबर 2026 को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित होगा। सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।
परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त (हथकरघा), हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, पश्चिम क्षेत्र मेरठ/सहारनपुर मंडल अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सम्मेलन से पहले 3 सितंबर 2026 को नोएडा में ‘UP TEX-2026’ का कर्टेन रेजर एवं रोड शो आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन भवन, बी-110/ए, सेक्टर-6, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में होगा। कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान करेंगे।
उन्होंने बताया कि ‘UP TEX-2026’ नीति निर्माताओं, वैश्विक निवेशकों, वस्त्र निर्माताओं, निर्यातकों और वस्त्र उद्योग से जुड़े नवप्रवर्तकों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। सम्मेलन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के वस्त्र उद्योग में निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य को वैश्विक वस्त्र बाजार में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।