बिजली कटौती से भड़का गुस्सा, नोएडा में विधायक कार्यालय का घेराव; हजारों कनेक्शन कटने से लोगों में आक्रोश
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (02 September 2026): नोएडा के डूब क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्रवाई के बीच लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों से चल रहे अभियान के तहत छिजारसी, चोटपुर और बेहलोलपुर इलाके में हजारों बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार को विधायक पंकज सिंह के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटने से उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और लोगों को पक्के मीटर व वैध बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं।
बताया जा रहा है कि डूब क्षेत्र में एक प्राइवेट सिंडिकेट द्वारा कथित तौर पर अवैध मीटर लगाकर बिजली सप्लाई की जा रही थी। शिकायत के बाद मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में पहुंचा, जिसके बाद अधिकारियों को फटकार लगाई गई थी।
मुख्यमंत्री की फटकार के बाद बिजली विभाग ने अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। लगातार कनेक्शन काटे जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इसी नाराजगी के चलते लोगों ने विधायक पंकज सिंह के कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगें रखीं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।