Noida News (02 September 2026): दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक सफर को आसान और तेज बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अक्षरधाम के पास से शुरू होने वाले करीब 50 किलोमीटर लंबे 6-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का फाइनल अलाइनमेंट मंजूर हो गया है। करीब ₹4,000 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से दिल्ली और नोएडा एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की योजना है।
प्रस्तावित एक्सप्रेसवे का करीब 27 किलोमीटर हिस्सा नोएडा क्षेत्र में आएगा। परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक आने-जाने वाले यात्रियों को मौजूदा मार्गों के मुकाबले बेहतर और सुगम कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर से नोएडा एयरपोर्ट तक सीधी और सुविधाजनक सड़क कनेक्टिविटी विकसित करना है। अनुमान के मुताबिक, इस मार्ग से दिल्ली से एयरपोर्ट तक सफर का समय करीब 60 से 70 मिनट रह सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।