ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में MBA छात्रों का ‘आगाज़-2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (02/09/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (SOMS) द्वारा नवप्रवेशित MBA बैच 2026–27 के विद्यार्थियों के लिए ‘आगाज़-2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास और कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं के लिए तैयार करना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन भाभा हॉल में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, निदेशक-पब्लिक रिलेशंस श्री सुरेंद्र सूद, डीन-एकेडमिक्स डॉ. विष्णु शर्मा, डीन-स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. संजय यादव, HOD-MBA डॉ. सुनीता शुक्ला सहित आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उद्योग विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर और प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। AIHIFusion के HR Head चंदन सिंह ने बदलते कॉर्पोरेट वातावरण के अनुरूप निरंतर सीखने और नए कौशल विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
वहीं Win Healthcare, दिल्ली के HR Head डॉ. आशीष गांगुली ने नेतृत्व, टीमवर्क और रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमता को आधुनिक व्यवसायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण बताया। Euler Motors के Training and Development Head श्री सुधीर यादव ने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, वित्तीय जागरूकता और भविष्य के लिए संपत्ति निर्माण को लेकर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए विशेष ‘ट्रांसफॉर्मेशन वर्कशॉप’ भी आयोजित की गई। मोटिवेशनल स्पीकर संदीप वाधेरा ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके अलावा SOMS की ओर से ‘AI Tools for Enhanced Learning and Workplace Efficiency Workshop’ नामक वैल्यू-एडेड सर्टिफिकेशन कार्यक्रम भी शुरू किया गया। इसके जरिए विद्यार्थियों को AI, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, इनोवेशन और कार्यस्थल पर AI टूल्स के व्यावहारिक इस्तेमाल से परिचित कराया जाएगा।
MBA विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए वेनिस मॉल का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। यहां विद्यार्थियों ने मार्केटिंग, ब्रांडिंग, कंज्यूमर बिहेवियर और रिटेल मैनेजमेंट को वास्तविक कारोबारी माहौल में समझा।
इस अवसर पर डॉ. मयंक गर्ग, निदेशक, आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज ने कहा कि ‘आगाज़-2026’ विद्यार्थियों के जीवन में एक परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत है। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में सफल प्रबंधक और सक्षम उद्योग नेतृत्वकर्ता बन सकें।
पूरे कार्यक्रम का समन्वय डॉ. सुनीता शुक्ला, HOD-MBA के मार्गदर्शन में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के फैकल्टी सदस्यों द्वारा किया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।